भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 114वां संस्करण विशेष रहा, जिसमें उन्होंने अपने 10 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने श्रोताओं को इस कार्यक्रम का असली सूत्रधार बताया और कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज में सामूहिक प्रयासों को सम्मान मिलता है। इस अवसर पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी के झाल गांव के युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान की पहल का भी उल्लेख किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के साथ-साथ सदस्यता अभियान को भी आगे बढ़ाया। बुढ़ाना मंडल में विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की, जैसे बूथ संख्या 68 पर जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, बूथ संख्या 101 पर पूर्व सभासद मुकेश शर्मा, बूथ संख्या 131 पर मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर, और अन्य बूथों पर पार्टी के अन्य प्रमुख सदस्यों ने कार्यक्रम सुना और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा।















