पुरकाजी में 103 वा राम लीला महोत्सव का उद्घाटन के साथ प्रारम्भ

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

पुरकाजी समाज सुधार सभीति द्वारा कस्बे मे प्राचीन राम लीला महोत्सव 2 o 24 अर्थात 103 वा रामलीला महोत्सव उदघाटन के साथ गणेश जी की स्तुति के साथ रामलीला का मंचन शुरू हो गया है।समाज सुधार समिति द्वारा103 वा मर्यादा पुरुषोत्तम रामलीला महोत्सव भारी धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया है। इस दौरान समाज सुधार समिति नगर अध्यक्ष संदीप गोयल के आवास पर जलपान की उचित व्यवस्था की गई तथा उनके निवास से बैंड बाजे के साथ पदयात्रा निकाली गई। जो कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुऐ पुराने हाईवे से होकर सत्य विहार कॉलोनी राम लीला मंचन मंच स्थल पहुंची जहां मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त फ्लाइंग ऑफिसर विनय कुमार शर्मा तथा थाना प्रभारी जय वीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर राम लीला मंचन का का उद्घाटन किया गया। इसके बाद वृंदावन धाम से आए गिरिराज कृष्णा आदर्श प्रेम संस्थान के कलाकारों द्वारा गणेश जी स्तुति वंदना के साथ राम लीला का शुभारंभ किया गया तथा नारद मोह तथा विश्व मोहनि स्वयंवर प्रसंग बड़े ही ढंग के साथ सफल मंचन किया गया। इससे पूर्व समाज सुधार समिति अध्यक्ष संदीप गोयल की अगुवाई में मुख्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं पटका पहना ‘कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में श्याम सुंदर दास, समाज सुधार समिति के अध्यक्ष संदीप गोयल, निर्दोष जैन, सुशील वर्मा, संजय वर्मा, नवीन गर्ग, संजीव कुमार,विपुल गोयल ,विपुल विक्रम, ब्रजकिशोर गुप्ता उर्फ बिट्टू अनूप गोयल .आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts