हत्या का 24 घंटे में खुलासा- 2 हत्यारे गिरफ्तार.

बांदा। पैलानी डेरा गांव में युवक की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले दोनों हत्यारों को बांदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चली इस तेज कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। 14 अक्टूबर की रात पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव में 21 वर्षीय आलोक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता सूरज प्रसाद ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही जगन्नाथ उर्फ गेद्दू ने उनके बेटे को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और राजा भैया उर्फ रज्जा ने शव को दरवाजे पर फेंकने में मदद की। पुलिस ने इस पर मुकदमा अपराध संख्या 218/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने तत्काल 3 टीमों का गठन किया था। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में टीमें लगातार काम कर रही थीं।

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने पैलानी डेरा के आगे बांदा-सुमेरपुर मार्ग पर घेराबंदी कर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त जगन्नाथ उर्फ गेद्दू पुत्र कलूवा व राजा भैया उर्फ रज्जा पुत्र खेलावन निवासी पैलानी डेरा, थाना पैलानी, बाँदा के निवासी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts