चेहरे के इन हिस्सों को दबाने पर मिलेगी निखरी त्वचा, झुर्रियां भी होंगी दूर,

चेहरे पर ग्लो चाहिए लाने के लिए जरूरी नहीं कि आपको फेशियल कराना पड़े या कॉस्मेटिक का सहारा लेना पड़े। फीजिओथेरेपिस्ट डॉक्टर धरम पांडे की मानें तो चेहरे पर ऐसे पॉइंट होते हैं जिन्हें दबाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और आपके चेहरे पर आता है फेशियल जैसा ग्लो। जानें चेरहे के ऐसे एक्यूप्रेशर पॉइन्स जिनसे आप घर बैठे आराम से त्वचा की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं।त्वचा पर ग्लो लाने के लिए कॉस्मेटिक का इस्तेमाल होता है, हर्बल तरीकों को आजमाया जाता है और फेशियल का सहारा लिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चेहरे में दमक लाने वाली बटन हमारे चेहरे में ही मौजूद है, जरूरत है तो बस उसे दबाने की। दरअसल चेहरे पर ऐसे फेशियल एक्यूप्रेशर पॉइंट मौजूद होते हैं जिन्हें नियमित रूप से दबाया जाए तो आपके चेहरे को मिलता है फेशियल जैसा ग्लो। इनमें भौं के बीच में टेंपल एरिया, गाल के बीच जैसे कई पॉइंट शामिल हैं। यहां जाने ऐसे ही प्रशरपॉइंट के बारे में और यह भी समझें कि इसे कैसे करना है। यह जानने के बाद चवन्नी खर्च किए बिना भी आपको मिलेगी लक्जरी वाली दमक।

फेशियल एक्यूप्रेशर पॉइंट के ये हैं फायदे.

चेहरे पर मौजूद प्रेशर पॉइंट को नियमित दबाने से चेहरे पर ब्लड फ्लो बढ़ता है। ऐसा होने से चेहरे पर मौजूद टिश्यू तक पोषण बेहतर तरीके से पहुंचता है और सेल रिपेयर होने में मदद मिलती है।चेहरे पर भी टॉक्सिन्स मौजूद होते हैं। यहां नियमित एक्यूप्रेशर करने से चेहरे पर मौजूद पानी और उसके साथ टॉक्सिन्स चेहरे से हट जाते हैं। इससे चेहरे पर मौजूद पफीनेस कम होती है।नियमित एक्यूप्रेशर से चेहरा लिफ्ट होता है और झुर्रियां हटती हैं।यह प्रेशर पाॅइंट दबाने से त्वचा में ऑयल बैलेंस होता है और एक्ने की समस्या से राहत मिलती है।आईब्रो के प्रेशर पॉइंट आईब्रो घनी बनाने में करते हैं मदद

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts