हरियाणा बॉर्डर पर धान से लदे वाहनों की कतारें, यूपी के किसानों की बढ़ी परेशानी.

शामली: हरियाणा की मंडियों में सरकारी समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरू हो गई है. इसके चलते उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा पर दूसरे दिन भी धान से लदे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. हरियाणा सरकार केवल अपने किसानों को सरकारी खरीद का लाभ दे रही है. इससे उत्तर प्रदेश से आने वाले मोटे धान के वाहनों को सीमा पर ही रोका जा रहा है.हरियाणा में धान बिक्री शुरू होने के बाद से प्रशासन ने दूसरे राज्यों से आने वाले मोटे धान की रोकथाम के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है. करनाल के जिलाधिकारी के आदेश पर छह सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीम गठित की गई है. प्रत्येक टीम की चार-चार घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, जो उत्तर प्रदेश से हरियाणा आने वाले धान वाहनों की जांच कर रहे हैं.

यूपी से हरियाणा धान न जाने की वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. किसानों का कहना है कि समय पर धान मंडी तक नहीं पहुंचा तो, उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता हैबताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार अपने प्रदेश के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के किसानों से धान की खरीद नहीं कर रही है. क्योंकि इससे हरियाणा के किसान प्रभावित हो रहे हैं. यूपी के धन पर रोक लगाने के पीछे का कारण यह भी है कि यूपी में धान के रेट और हरियाणा में धान के रेट में करीब एक हज़ार रुपए से लेकर 1400 रूपए तक का अंतर है.हरियाणा में धान का रेट यूपी से एक हज़ार रुपए ज्यादा है. इसलिए यूपी के ज्यादातर किसान अपने धान को यूपी में न बेचकर हरियाणा में बेचना पसंद करते हैं, ताकि उनकी फसल का ज्यादा दाम मिल सके.

झिंझाना थाना क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित हरियाणा यूपी बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और हरियाणा में प्रवेश का इंतजार कर रहीं हैं. ट्रक चालकों का कहना है कि वह सुबह से यहां पर खड़े हैं और सिर्फ उन्हें यही बताया गया है कि आगे रास्ता बंद है, लेकिन क्यों बंद है उन्हें नहीं बताया जा रहा है.वही इस पूरे मामले पर एसडीएम ऊन दीपिका मेहर ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी तरफ से धान के किसी गाड़ी को नहीं रोका जा रहा है. हरियाणा राज्य से वाहनों को रोका गया है. बासमती धान के वाहनों को नहीं रोका जा रहा है, सिर्फ मोटे धान वाले वाहनों को ही रोका जा रहा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts