साइंस में करियर बनाने के इच्छुक स्कूल स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर है. ऐसे स्कूल स्टूडेंट्स के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीs (IITs) की लैब्स में इंटर्नशिप करने के साथ ही बड़े साइंटिस्ट्स के साथ काम करने का मौका है. इसके साथ स्कूल स्टूडेंट्स नगद पुरस्कार और स्कॉलरशिप भी जीत सकते हैं. मसलन,साइंस में अपनी प्रतिभाओं को निखारना के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए तमाम अवसर है. इसके लिए उन्हें विद्यार्थी विज्ञान मंथन के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा.आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन क्या है. जानेंगे कि कैसे कौन सी क्लास के स्टूडेंट्स विद्यार्थी विज्ञान मंथन के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानेंगे कि उन्हें क्या-क्या लाभ मिलेंगे.
विद्यार्थी विज्ञान मंथन क्या है, कौन करता है आयोजन
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) स्कूली छात्रों के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है. एक विज्ञान आधारित राष्ट्रीय रैंकिंग परीक्षा के तौर पर इसका आयोजन विज्ञान भारती (VIBHA) की तरफ से किया जाता है, जो NCERT और संस्कृति मंत्रालय की स्वायत्त संस्था NCSM के सहयोग से संचालित होती है. इसका उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है.
क्लास 6 से 11वीं के स्टूडेंट्स कर सकते हैं आयोजन
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) के तहत एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रैंकिंग परीक्षा के लिए क्लास 6 से 11वीं तक के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर है. स्टूडेंट्स निजी स्तर पर या स्कूल स्तर पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें.
तीन कैटेगरी में तीन लेवल पर होगी परीक्षा
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) के तहत एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रैंकिंग परीक्षा तीन लेवल पर तीन कैटेगरी में आयोजित की जाएगी. मसलन, क्लास 6 से 7वीं तक के स्टूडेंट्स को एक कैटेगरी में रखा गया है, इसी तरह 8वीं और 9वीं के स्टूडेंट्स को दूसरी कैटेगरी और 10वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को अलग कैटगरी में रखा गया है.वहीं सबसे पहले डिस्ट्रिक लेवल पर ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा, जो 16 से 21 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित है. इसके बाद स्टेट लेवल और नेशनल लेवल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा. स्टेट लेवल एग्जाम का आयोजन 27 दिसंबर 2026 और 3, 10, 17 जनवरी 2027 को किया जाएगा. वहीं नेशलन वल एग्जाम की तारीख का ऐलान 28 फरवरी को किया जाएगा.
IITs लैब्स में इंटर्नशिप और 25 हजार रुपये का ईनाम
इस परीक्षा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जीतने वाले स्टूडेंट्स को IITs लैब्स में इंंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा, जो 2 से 3 सप्ताह की हो सकती है. इसके साथ ही विजेता स्टूडेंट्स को प्रख्यता साइंटिस्ट्स के साथ काम करने का भी मौका मिलेगा. स्टेट और जोनल लेवल पर फर्स्ट आने वाले स्टूडेंट्स को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. तो वही सेकंड आने वाले स्टूडेंट्स को तीन हजार, थर्ड पॉजिशन पर 2 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.नेशनल लेवर पर फर्स्ट आने वाले स्टूडेंट्स को 25,000 रुपये नकद, सेकंड को 15,000 रुपये और थर्ड पॉजिशन पाने वाले स्टूडेंट्स को 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके साथ ही एक साल के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये की स्काॅलरशिप भी दी जाएगी.















