सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई में हुआ मोटिवेशनल कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं मिशन मुख्यालय/निदेशालय के निर्देशों के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मुजफ्फरनगर के कैंपस में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत वृहद ओरिएंटेशन एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स और जमीनी स्तर के नवाचारकर्ताओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश, मंडलीय संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल बीबी सिंह, आईएमसी राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर के चेयरमैन राजेश जैन, बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल्स लिमिटेड भसाना के जनरल मैनेजर संजय मिश्रा तथा टाटा टेक्नोलॉजी से पृथ्वी राज सिंह, अर्पित सिंह और कुलभूषण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन शर्मा एवं डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस दौरान स्टार्टअप प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट इनोवेटर्स और जमीनी स्तर पर नवाचार करने वाले प्रतिभागियों ने मंच से अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने, कौशल विकास और उद्यमशीलता के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से संबंधित जॉब एवं वृत्तचित्र का प्रदर्शन टाटा लैब, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में किया गया। कार्यक्रम के अंत में राजकीय आईटीआई मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts