साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के प्रति छात्रों को किया जागरूक.

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम, आमजन को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने सर छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में साइबर एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।

पुलिस अधीक्षक अपराध ने फर्जी कॉल, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा फर्जी निवेश और लोन के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी और पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान एप डाउनलोड करने से भी बचें। सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन अपनाने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई। नाबालिगों को वाहन न चलाने, बिना लाइसेंस वाहन न चलाने और स्टंट से बचने की जानकारी दी गई। यातायात उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह ने भी सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts