तमंचा लहरा रहा शातिर, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार.

बांदा। थाना मटौंध पुलिस ने एक ऐसे शातिर को धर दबोचा है, जिसके नाम से महोबा-बांदा बॉर्डर पर दहशत है। गैस एजेंसी के पास 315 बोर का तमंचा लेकर घूम रहे बदमाश को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। एसपी बांदा पलाश बंसल के सख्त निर्देश हैं – जिले में अवैध हथियार रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में मटौंध पुलिस इचौली रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर ने खबर दी कि गैस एजेंसी के पास एक युवक तमंचा लेकर टहल रहा है और किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की और भागने से पहले ही दबोच लिया।

तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पकड़ा गया अभियुक्त हृदेश उर्फ ब्रजेश पुत्र मलखान, निवासी वाधवा खोड़ा, थाना कबरई, महोबा का निकला। पुलिस रिकॉर्ड खंगाला तो होश उड़ गए – इस पर पहले से ही पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत आधा दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts