पुरकाजी में समाजवादी नेता का जोरदार स्वागत.

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी आगमन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश प्रजापति का प्रजापति समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राजवीर सिंह प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को एकजुट होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

डॉ. राकेश प्रजापति ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक मजबूती से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछड़े, अति पिछड़े और अनुसूचित जाति समाज को सम्मान और समान भागीदारी देने का काम किया है। पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय और समान हिस्सेदारी का संदेश आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने प्रजापति समाज से चुनाव में सक्रिय भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने और समाज की आवाज को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आवश्यक है।

उन्होंने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में प्रजापति समाज को मंत्री पद सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थीं। कार्यक्रम में पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर सिंह वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल, लोकेंद्र सिमर्थी, सतीश गुर्जर, मोहम्मद इस्तखार उर्फ लाल्ला, विनोद प्रजापति, जगदीश प्रजापति, रमेश प्रजापति, मोहन प्रजापति, अनिल प्रजापति, संजय प्रजापति और दीपक प्रजापति समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts