बांदा। नवरात्रि देवी विसर्जन के अवसर पर शहर के बाबूलाल चौराहे पर भक्ति, सम्मान और एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला।समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण विदित त्रिपाठी ने देवी मूर्ति विसर्जन में दिन-रात सेवा करने वाले सेवादारों को मंच पर बुलाकर शील्ड और माला पहनाकर सम्मानित किया। जैसे ही सेवादारों के नाम पुकारे गए, पूरे चौराहे पर “जय माता दी” के जयकारों से आकाश गूंज उठा। देवी विसर्जन में मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक दिन-रात सेवा में लगे रहते हैं। उनकी इसी निस्वार्थ सेवा को नमन करने के लिए सपा नेता विदित त्रिपाठी ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया था। शील्ड पाकर सेवादारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा ओमनारायण विदित त्रिपाठी ने कहा जो लोग निस्वार्थ भाव से माता रानी की मूर्ति की सेवा करते हैं, वही सच्चे भक्त हैं। इनके बिना कोई भी आयोजन सफल नहीं हो सकता। इनका सम्मान करना, माता रानी का सम्मान करने के बराबर है।
समाज में ऐसे युवाओं को आगे लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि धर्म हमें जोड़ना सिखाता है, तोड़ना नहीं। इस सम्मान समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि मंच पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। मंच पर आतमराम, इमरान अली, राजन चंदेल, अबरार फारूकी, शाहिद बेग चांद, नीलेश श्रीवास, आमिर खान मन्नी, अशोक श्रीवास, नासिर खान, मनी कश्यप, योगी राज, वहीद नेता, सलमान खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ मंच साझा कर यह संदेश दिया कि बांदा में त्योहार सभी मिलजुल कर मनाते हैं। यही बांदा की असली पहचान है।बाबूलाल चौराहे पर मौजूद स्थानीय लोगों ने कहा कि ओमनारायण विदित त्रिपाठी हमेशा धर्म और समाज सेवा दोनों में आगे रहते हैं। सेवादारों का इस तरह सम्मान करना एक सराहनीय पहल है, इससे युवाओं में सेवा भाव और बढ़ेगा।















