शेषनाग झील तक नहीं पहुंच पाईं महबूबा मुफ्ती; चंदनवाड़ी में पुलिस ने रोका ,

जम्मू। शेषनाग झील के आसपास चल रहे निर्माण कार्य और भारी मशीनों के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को चंदनवाड़ी में रोक दिया गया। वह दक्षिण कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में स्थित शेषनाग झील की ओर जाकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने जा रही थीं। आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने पर महबूबा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके सबसे बड़े डर सच साबित हो गए हैं। उन्होंने हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की और संभावित पर्यावरणीय आपदा की चेतावनी दी।

महबूबा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि शेषनाग की ओर जाने से रोके जाने के बाद उनकी आशंकाएं और गहरी हो गई हैं।उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील हिमनदीय पारिस्थितिकी तंत्र में निर्माण गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

शेषनाग में निर्माण कार्यों पर उठाए सवाल

उन्होंने लिखा, ‘आज मेरे सबसे बड़े डर सच साबित हो गए, जब पुलिस ने मुझे शेषनाग की ओर जाने से रोक दिया। इस नाजुक हिमनदीय पारिस्थितिकी तंत्र में निर्माण कार्यों को लेकर सवाल लगातार बढ़ते जा रहे हैं।’

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts