जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल.

बांदा। जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में मरीजों की जगह अब आवारा कुत्ते टहल रहे हैं। रात करीब 02:06 बजे का ये वायरल वीडियो अस्पताल की पोल खोल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भर्ती वार्ड के गलियारे में एक नहीं, बल्कि कई कुत्ते बेखौफ घूम रहे हैं। जहां मरीजों को संक्रमण से बचाने के लिए सबसे ज्यादा साफ-सफाई और सुरक्षा होनी चाहिए, वहां कुत्ते खुलेआम टहल रहे हैं।हैरानी की बात ये है कि ये लापरवाही तब सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चे के शव को कुत्तों द्वारा नोच खाने का मामला सामने आ चुका है। उस घटना के बाद भी जिला अस्पताल प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया। न गेट पर सुरक्षा बढ़ी, न कुत्तों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था की गई। रात के समय वार्ड में न तो कोई सुरक्षा कर्मी नजर आ रहा है, न ही कोई वार्ड बॉय। मरीज और उनके तीमारदार खुद ही डर के साये में रात गुजारने को मजबूर हैं।

सवाल ये है कि अगर कुत्ता किसी भर्ती मरीज, बच्चे या बुजुर्ग को काट ले, तो जिम्मेदार कौन होगा सीएमओ या फिर सीएमएस? इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अस्पताल प्रबंधन कागजों में लाख दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत ये वायरल वीडियो बता रहा है। अब सीएमओ को प्रशासन को बताना होगा भर्ती वार्ड में कुत्ते कैसे घुसे?रात में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड कहां थे? मेडिकल कॉलेज की घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई थी? इस लापरवाही के लिए किस पर कार्रवाई होगी? जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में रात 2 बजे कुत्ते टहल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में नवजात के शव को कुत्तों ने नोचा था, फिर भी सीएमओ नहीं जागे क्या सीएमओ किसी मरीज के काटने का य फिर किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहे है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts