शी जिनपिंग ने चुकाया ट्रंप का उधार, प्रोटोकॉल तोड़ किया स्वागत,

चिनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को एपीईसी समिट में हिस्सा लेने शेन्झेन आए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया। वहीं, थोड़ी देर पहले पहुंचे पुतिन के स्वागत के लिए शी जिनपिंग नहीं गए।अमूमन शी जिनपिंग किसी विदेशी नेता का स्वागत करने एयरपोर्ट नहीं जाते। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अमेरिका दौरे पर आए शी जिनपिंग का एयरपोर्ट पहुंच स्वागत किया था। इसे अमेरिका-चीन संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिनपिंग ने ट्रंप का प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन के शेन्झेन शहर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हवाई अड्डे पर उन्हें गले लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। चीन के शीर्ष नेता की ओर से सार्वजनिक रूप से इस तरह स्नेह जताने का यह दुर्लभ मौका था।

70 साल में पहली बार चीनी राष्ट्रपति ने की अगवानी

सितंबर में वाशिंगटन यात्रा के दौरान ट्रंप की ओर से हवाई अड्डे पर किए गए स्वागत के जवाब में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी की। करीब सात दशक पहले चीन के जनवादी गणराज्य के संस्थापक माओत्से तुंग ने सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव का इसी तरह का स्वागत किया था। उसके बाद किसी चीनी नेता द्वारा किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का इस तरह स्वागत किए जाने का यह पहला मौका है।ट्रंप बुधवार को शुरू हुई एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलीपीन के मनीला से शेन्झेन पहुंचे। वह बृहस्पतिवार को शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होने वाली पहली त्रिपक्षीय बैठक में भी शामिल होंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts