लड़की के Viral Reel पर शुभमन गिल ने किया कमेंट, लोग बोले- ‘अब से ऐसे ही रील बनाऊंगा’

वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, क्रिकेट की तरह ही Unexpected है। जिस तरह क्रिकेट के नतीजों का पहले से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है, ठीक वैसे ही सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिला जाए, इसका भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर अकसर आपने देखा होगा कि लोग सेलिब्रिटी और मशहूर खिलाड़ियों से जुड़े पोस्ट बनाते हैं और उसे शेयर करते हैं। उनकी तरफ से शेयर किया पोस्ट काफी वायरल भी होता है मगर कभी-कभी ही ऐसा होता है कि उस पोस्ट पर उस सेलिब्रिटी का रिएक्शन आ जाए।

शुभमन गिल ने रील पर किया कमेंट

इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने शुभमन गिल की फोटो लगाकर एक रील शेयर किया था। इस रील में उसने लिखा था कि, ‘अगर शुभमन ने इस रील पर कमेंट किया तो कल से पढ़ना शुरू कर दूंगी।’ यह रील सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई और क्रिकेटर शुभमन गिल तक भी पहुंच गई। रील को देखने के बाद शुभमन गिल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शुरू कर दो पढ़ना।’ वायरल स्कीनशॉट के मुताबिक लड़की के रील को 6 लाख 79 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं शुभमन गिल के कमेंट को 8 लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

यहां देखें वायरल स्क्रीनशॉट

इस स्क्रीनशॉट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @mufaddal_vohra नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 1 लाख 17 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब से ऐसे ही रील बनाऊंगा। दूसरे यूजर ने मजाक में पूछा- क्यों नहीं हो रही पढ़ाई? तीसने यूजर ने लिखा- वो अभी भी पढ़ाई नहीं करेगी।

ये भी पढ़ें-

सालियों से जूता बचाने के चक्कर में दूल्हे से हो गई ये गलती, देखें वायरल Video

Washing Machine की शक्तियों का ऐसा इस्तेमाल! Video देखकर चकरा जाएगा आपका सिर

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts