रेडियो पर गूंजता था अल्का याग्निक का ये सदाबहार गाना.

90 के दशक में अपनी मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर गायिका अल्का याग्निक ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार गाने दिए। उस दौर में कुमार सानू और उदित नारायण जैसे गायकों के साथ अल्का याग्निक की जोड़ी भी खूब पसंद की जाती थी। उनके कई गाने आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं।अल्का याग्निक का ऐसा ही एक सदाबहार गीत साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘साजन’ से है। इस फिल्म में संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

फिल्म के लगभग सभी गाने बेहद लोकप्रिय हुए थे, लेकिन ‘तू शायर है, मैं तेरी शायरी’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।इस खूबसूरत गीत को अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी और इसे माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। 90 के दशक में यह गाना रेडियो पर अक्सर सुनाई देता था। गाने की मधुर धुन, अल्का याग्निक की आवाज और माधुरी दीक्षित की शानदार अदाकारी ने इसे यादगार बना दिया। आज भी पुराने हिंदी फिल्मी गीतों के शौकीन इस गाने को बेहद पसंद करते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts