नेपाल में जलप्रलय से मची तबाही, एक घर के मलबे से मिले 24 शव.

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। नुवाकोट में एक ही घर के मलबे से 24 शव बरामद होने से त्रासदी की भयावहता सामने आई है। देश में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक नेपाल में करीब 4,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ और मलबे के कारण कई इलाकों में सड़कें, पुल और संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। राहत दल दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। प्रशासन के सामने मृतकों की पहचान और लापता लोगों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts