मुजफ्फरनगर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान.

मुजफ्फरनगर। शासनादेश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें आईटीसी मिशन सुनहरा कल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति तथा आचार्य कुल का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र के पांच प्रमुख मंदिरों को चयनित कर वहां व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान टीमों ने मंदिर परिसरों, आसपास के मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई की। कचरा हटाने, झाड़ू लगाने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे मंदिर परिसर में कूड़ा न फैलाएं, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और धार्मिक स्थलों की पवित्रता के साथ-साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखें। इस पहल का उद्देश्य न केवल मंदिरों को साफ-सुथरा बनाना था, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी रहा।कार्यक्रम में मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक योगेश कुमार सहित कई अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इसमें पलक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, रुचि शर्मा, दीपक सैनी, कपिल, दीपाली वत्स, शुभम, होतीलाल और विनोद चौहान समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके। साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा भी जताई गई, ताकि मुजफ्फरनगर को स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श शहर बनाया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts