बाँदा।जनपद में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस मे आयोजित की गई। बैठक में राज्य मंत्री (जल शक्ति) रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओ जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधिशासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।















