फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को भाजपा के 370 सीटों से PM मोदी ने ऐसे जोड़ा

pm modi- India TV Hindi

Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। पीएम मोदी ने जम्मू के लिए 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का भी जिक्र किया।

समझाया ‘400 पार’ का गणित

पीएम मोदी ने फिल्म आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर में सबसे बड़ी दिक्कत आर्टिकल 370 की थी। भाजपा की सरकार ने इसे हटाकर नई इबारत लिखी है। अब जल्द ही 370 पर फिल्म आ रही है। अच्छा है, लोगों को इससे सही जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए कहा, “यह 370 की ताकत देखिए, 370 जाने के कारण आज मैंने हिम्मत के साथ देशवासियों को कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को 370 दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए। अब प्रदेश का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे, यहां जो लोग दशकों तक अभाव में जी रहे थे, उन्हें भी आज सरकार के होने का एहसास हुआ है।”

‘जम्मू-कश्मीर को विकसित बनाकर ही मानेंगे’

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां से मेरा 40 साल से भी ज्यादा पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने वहां के लोगों से वादा किया कि जम्मू-कश्मीर को विकसित बनाकर ही मानेंगे। उन्होंने यहां कहा कि एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव… ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। (IANS)

यह भी पढ़ें-

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts