दिनभर चलने-फिरने, लंबे समय तक खड़े रहने और सही फुट केयर न करने की वजह से पैर थक जाते हैं. कई बार पैरों की त्वचा रूखी, बेजान और खुरदरी भी होने लगती है. ऐसे में पैरों को आराम देने के लिए हर बार महंगे पेडीक्योर या फुट स्पा कराने की जरूरत नहीं है. आप घर पर ही कुछ मिनट निकालकर पैरों की मसाज कर सकती हैं और किचन में मौजूद ओट्स की मदद से नेचुरल फुट स्क्रब तैयार कर सकती है. ओट्स स्किन को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करते हैं. वहीं, मसाज से पैरों को रिलैक्स महसूस हो सकता है. आइए जानें घर पर फुट मसाज करने और ओट्स से फुट स्क्रब बनाने का आसान तरीका.
ओट्स से फुट स्क्रब कैसे बनाएं?
ओट्स एक अच्छा एक्सफोलिएंट हो सकता है. इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर पैरों की स्किन पर इस्तेमाल किया जा सकता है. फुट स्क्रब बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
सामग्री
- ओट्स- 2 चम्मच
- शहद – 1 चम्मच
- नारियल तेल- 1 चम्मच
- गुनगुना पानी
विधि
- सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
- अब इसमें शहद और नारियल तेल मिलाएं.
- जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
- ध्यान रखें कि स्क्रब बहुत ज्यादा दरदरा न हो, ताकि स्किन पर रगड़ने से जलन न हो.
- आपका नेचुरल फुट स्क्रब तैयार है. इसे इस्तेमाल करने से पहले पैरों को साफ पानी से धो लें.
10 मिनट में ऐसे करें फुट मसाज
- पैरों की थकान और तनाव महसूस होने पर हल्की मसाज आरामदायक हो सकती है. आप घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले पैरों को गुनगुने पानी से धो लें. इससे पैरों पर जमा धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी. उन्हें चाहें तो 3 से 5 मिनट पैरों को पानी में भिगोकर रखें.
- ओट्स से तैयार स्क्रब को पैरों पर लगाएं. उंगलियों, तलवों और एड़ियों पर हल्के हाथों से गोलाकार मसाज करें. करीब 2-3 मिनट तक स्क्रब करें.
- अब पैरों पर थोड़ा नारियल तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं. अंगूठे से तलवों पर हल्का दबाव देते हुए मसाज करें. एड़ी से पंजों की तरफ और पंजों से एड़ी की तरफ धीरे-धीरे हाथ चलाएं.
- पैरों की सभी उंगलियों को हल्के हाथों से पकड़कर धीरे-धीरे मसाज करें. इससे पैरों को रिलैक्स करने में मदद मिल सकते हैं.
- एड़ियों पर मॉइस्चराइजर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. अगर एड़ियां बहुत ज्यादा फटी हुई हैं तो स्क्रब करने से बचें और केवल मॉइस्चराइजर लगाएं.
- मसाज और स्क्रब के बाद पैरों को साफ पानी से धो लें. फिर तौलिए से थपथपाकर सुखाएं और अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं.















