भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। जनपद मे आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र चरथावल स्थित वल्नेरबल पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर तैयारियो की समीक्षा करते हुए। सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश, बल्नेरबल मतदाताओं से वार्ता कर निर्भीक होकर मतदान करने हेतु किया गया प्रेरित।
पुलिस अधीक्षक नगर, सत्यनारायण प्रजापत द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने। और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र चरथावल स्थित वल्नेरबल मतदान केन्द्र नेशनल इण्टर कॉलेज दधेड़ू कलां का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा। सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्र के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्र एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने तथा मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने तथा दिव्यांगो हेतु रैंप बनाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत महोदय द्वारा मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश एवं पेयजल, शौचालयों, स्नानागार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान कराने, जनपद में भयमुक्त माहौल बनाने तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र के आस-पास वल्नेरबल व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा पूर्व के चुनावों से सम्बन्धित उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, साथ ही सभी को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान निर्भीक होकर मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण तथा नेशनल इण्टर कॉलेज के प्रबंधन स्टाफ आदि उपस्थित रहे ।
















