पुरकाजी में सपा का शिक्षक सम्मान और रक्तदान अभियान, 45 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान.

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे में रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्तखार उर्फ लल्ला के नेतृत्व में मदरलैंड पब्लिक स्कूल, सेठपुरा के परिसर में “समाजवादी शिक्षक सम्मान एवं पीडीए रक्तदान महाअभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जिया चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समाज निर्माण में योगदान को सराहा गया। साथ ही अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के 100वें विशाल रक्तदान शिविर के तहत रक्तदान अभियान चलाया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के 45 कार्यकर्ताओं ने 45 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में रागिब सुवांहेड़ी, अरशद मलिक, तनवीर एडवोकेट, मोहम्मद उनैस, गुरमीत, मोहसिन, मास्टर कमर आलम, अजमल काज़ी, मोहम्मद जुल्फुकार, सलमान सल्लू, शालिनी कश्यप, पूनम उपाध्याय, काजल उपाध्याय, मुसर्रफ कुरैशी, मास्टर साहिब और बूथ अध्यक्ष राशिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष जिया चौधरी विधानसभा उपाध्यक्ष गुरलाल सिंह के गांव शेरपुर पहुंचे और उनके ससुर के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। आयोजक मोहम्मद इस्तखार उर्फ लल्ला ने सभी रक्तदाताओं, शिक्षकों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार जताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts