बांदा। ग्राम पंचायत गिरवा में हाल ही में निर्माण पूरा हुए जो खुरहैंड रोड से गिरवा की रोड को जोड़ता है पुल में दरारें दिखाई देने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पुल का निर्माण पूरा हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, लेकिन इसके बावजूद पुल के बीच के हिस्से में दरारें नजर आने लगी हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से करीब एक करोड़ से अधिक रुपये की लागत से कराया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद पुल से आवागमन शुरू हुआ, लेकिन कुछ समय बाद ही दरारें दिखाई देने लगीं। इससे ग्रामीणों को पुल की मजबूती और भविष्य में होने वाली दुर्घटना को लेकर चिंता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण कराने तथा विशेषज्ञों से इसकी तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल दरारों की मरम्मत कराने के बजाय यह पता लगाया जाना चाहिए कि दरारें किन कारणों से आई हैं और निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन हुआ था या नहीं।
पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई से बात करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन नंबर नहीं लग रहा है।नवनिर्मित पुल में इतनी जल्दी दरारें आने के पीछे वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए पुल की गुणवत्ता, निर्माण में इस्तेमाल सामग्री, कार्य की निगरानी और निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी की जांच।महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल का जल्द निरीक्षण कराने, उसकी मजबूती की जांच कराने और जांच में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।























































