बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहूर गांव के अंश गौतमपुरवा में रविवार सुबह अपने दूसरे घर जानवरो के लिए भूसा निकालने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 48 वर्षीय राधाकृष्ण उर्फ चाचा रविवार सुबह 9 बजे अपने बगल में स्थित दूसरे घर में जानवरो के लिए भूसा निकालने गए थे। इसी दौरान कमरे के बाहर लगे लोहे के दरवाजे में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।काफी देर तक राधाकृष्ण के वापस नहीं लौटने पर उनकी पत्नी रन्नो उन्हें देखने के लिए दूसरे घर पहुंचीं। वहां पति को अचेत अवस्था में पड़ा देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे अन्य स्वजन आनन-फानन में राधाकृष्ण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।राधाकृष्ण तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी रन्नो के अलावा एक पुत्र अनुज और एक पुत्री श्रद्धा है। किसान के लगभग 10 बीघा खेती थी। मृतक खेती से ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था।किसान की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया है करेंट की चपेट मे आकर किसान की मृत्यु हुई है।























































