दीपावली मिलन में सफाई मित्रों का हुआ सम्मान.

बांदा। नगर पालिका परिषद परिसर में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु के द्वारा किया गया। पूरा परिसर दीपों की रोशनी और खुशियों से जगमगा उठा। समारोह में नगर को साफ-सुथरा रखने वाले सभी सफाई मित्रों को अध्यक्ष ने अपने हाथों से कंबल और मिठाई वितरित की। जैसे ही सफाई मित्रों को सम्मान मिला, पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। सफाई मित्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए दिवारी नृत्य का आयोजन हुआ। बुंदेलखंड के पारंपरिक दिवारी नर्तकों ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर जब नर्तकों ने लाठी लेकर दिवारी नृत्य किया, तो सभी लोग झूम उठे। उपस्थित लोगों ने दिवारी नृत्य करने वालों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता श्री चंद्र, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा नेता पुष्कर द्विवेदी, अंकित बासु सहित नगर पालिका के सभी सभासद, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अध्यक्ष मालती बासु ने कहा कि हमारे सफाई मित्र ही नगर की असली शान हैं। ये लोग सुबह 4 बजे उठकर नगर को साफ करते हैं, तब जाकर हम सब चैन से दीपावली मना पाते हैं। ये मेरे कर्मचारी नहीं, मेरा परिवार हैं। इनके बिना बांदा की दीपावली अधूरी है। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने कहा कि मैं आज दिल से सफाई मित्रों को सलाम करता हूं। बारिश हो, गर्मी हो, ठंड हो या त्योहार हो, ये लोग बिना रुके नगर को साफ रखने में लगे रहते हैं। विधायक प्रतिनिधि होने के नाते की मैं इनको भरोसा दिलाता हूं कि इनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर संभव मदद की जाएगी। नगर की स्वच्छता की असली लड़ाई यही सफाई मित्र लड़ रहे हैं। ये नगर के असली हीरो हैं। अध्यक्ष मालती बासु जी ने इनका सम्मान करके बहुत ही सराहनीय काम किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts