दही को कितने दिनों तक फ्रिज में सुरक्षित स्टोर कर सकते हैं?

क्या आप जानते हैं दही फ्रिज में कितने दिनों तक सुरक्षित स्टोर रह सकती है? आइए जानते हैं स्टोर करने का सही तरीका और खराब दही की पहचान.दही का सेवन लगभग हर घर में होता है, जो न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने काम आता है, बल्कि पेट और ब्यूटी के लिए भी लाभकारी माना जाता है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर दही को कितने दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं?दही का सेवन लगभग हर घर में होता है, जो न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने काम आता है, बल्कि पेट और ब्यूटी के लिए भी लाभकारी माना जाता है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर दही को कितने दिनों तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं?

हर सीजन में दही का होता है इस्तेमाल

दही का सेवन किसी एक सीजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्दी, गर्मी और बरसात सभी सीजनों में इसका सेवन किया जाता है. जानकारी के अनुसार, ये दही न सिर्फ प्रोटीन बल्कि कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है और साथ ही, इसमें मौजूद प्रीबायोटिक  गट हेल्थ के लिए भी लाभकारी है.

लंबे समय तक स्टोर करना

कई घरों में दही का इस्तेमाल ज्यादा होने के कारण ज्यादा मात्रा में मार्केट से दही खरीदकर फ्रिज में रख दिया जाता है, ताकि जब भी जरूरत होगी, तब इस्तेमाल हो जाएगा, लेकिन मुश्किल तब आती है, जब सही जानकारी न होने के कारण दही खराब हो जाए. इसलिए जरूरी है कि आप जानें कि कितने दिनों तक दही को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं.

घर पर तैयार दही कितने दिन सुरक्षित

अगर आप दही घर पर बनाकर फ्रिज में स्टोर करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसे में दही ज्यादा से ज्यादा 6-7 दिन तक ही सुरक्षित रह सकता है.

बाजार वाले दही का अलग हिसाब

वहीं, बाजार से खरीदी गई सीलबंद दही, पैकेट में दर्ज एक्सपायरी डेट तक चल सकती है. वहीं अगर आप एक्सपायरी के बाद इस्तेमाल करते हैं, तो हो सकता है कि वह खराब हो जाए. आमतौर पर मार्केट वाली दही भी 5-7 दिन तक ही सुरक्षित रह पाती है.

कैसे पहचाने दही खराब हो गई है या नहीं?

फ्रिज में रखी दही खराब है या ठीक है, इसकी पहचान करने के लिए आप चेक करें कि, उसमें से हल्की खटास तो नहीं आ रही है? अगर तेज गंध या खट्टा ज्यादा है, रंग पीला पड़ गया है, दही की सतह पर काले रंग की फफूंदी पड़ गई है, तो समझ लीजिए की दही खराब हो गई है.

दही को स्टोर कैसे करें?

दही को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए दही को एयरटाइट कंटेनर में रखें और जब भी दही लेना हो, तो सूखे और साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा दही को फ्रिज से बाहर लंबे समय तक न रखें और कोशिश करें कि ज्यादा दही न जमाएं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts