शामली नगर पालिका परिषद शामली में “विकसित भारत संकल्प सभा सेवा ज्योति यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।
















