पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश.

मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। जनसुनवाई में लोगों ने पुलिस से संबंधित विभिन्न मामलों में अपनी शिकायतें एवं समस्याएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों की समस्याओं का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समाधान कराया जाए।

जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को विशेष गंभीरता से लिया गया। ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया। महिला संबंधी मामलों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने तथा पीड़िताओं की सुरक्षा एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की प्रगति पर नजर रखने और फरियादियों को समयबद्ध तरीके से राहत दिलाने के निर्देश दिए।

पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को सीधे सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस विभाग द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts