जिला महिला चिकित्सालय में महिला आयोग अध्यक्ष ने परखी स्वास्थ्य सेवाएं.

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सदस्य सपना के साथ जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण करते हुए सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव की व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आशाओं से उनके कार्यों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली गई। अध्यक्ष एवं सदस्य ने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाइयों, भोजन, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की स्थिति जानी। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना की।इसके बाद जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवजात कन्याओं और उनके परिवारों के साथ खुशियां साझा करते हुए आवश्यक सामग्री से युक्त किट वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने, कन्या के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मजबूत करना रहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तैवतिया, डॉ. मुरली भास्कर, डॉ. दिव्या वर्मा सहित स्वास्थ्य, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts