स्वच्छता मित्रों को राखी बांधकर पालिका अध्यक्ष ने जताया सम्मान.

मुजफ्फरनगर। शासन के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से 27 अगस्त 2026 को बंधन स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत पालिका परिसर स्थित सभागार में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने सहभागिता की। इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता मित्रों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया तथा स्वच्छता व्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में जैन कन्या इंटर कॉलेज, गॉड ब्लेस एकेडमी, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और न्यू हॉरिजन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों को राखी बांधी। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता मित्रों के सम्मान के साथ ही समाज में स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनू चौधरी, सीएसएफआई योगेश कुमार, डीपीएम सुशील कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, एसबीएम लिपिक रुचि शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी, सफाई नायक कुमार गौरव व मनोज कुमार, जेएसएनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से नीतीश चौधरी सहित उनकी टीम मौजूद रही। विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकाएं, छात्राएं, पालिका कर्मचारी और स्वच्छता चैंपियन मिथलेश सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts