जितने पैसे गिन सकते हो उतने ले जाओ, कंपनी ने कर्मचारियों को दिया ऐसा बोनस, लोग बोरे भर-भरकर ले गए नोट

कैश गिनते कर्मचारी।- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL MEDIA
कैश गिनते कर्मचारी।

जब किसी कंपनी में कर्मचारियों को बोनस मिलता है तो कुछ तय नियमों के मुताबिक ही कर्मचारियों को बोनस दिया जाता है। आमतौर पर ये सीधा कर्मचारियों के खाते में भेजा जाता है या फिर इसे चेक के जरिए दिया जाता है। लेकिन एक कंपनी ने ऐसा न करके कर्मचारियों के सामने नोटों का अंबार लगा दिया और उनके सामने कुछ शर्तें रख दी। फिर कंपनी ने एक गेम के माध्यम से इन कैश को वितरित किया। इस गेम में 5000 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कर्मचारियों के लिए पैसे गिनने का गेम रखा। इस गेम में जो जितने पैसे गिन पाया वह उतने अपने घर ले गया। जैसे ही इस गेम की चर्चा सोशल मीडिया पर हुई वैसे ही इस कंपनी के बॉस के पास लोगों के रिज्यूम की लाइन लग गई। 

कर्मचारियों के सामने लगा दिया नोटों का अंबार

बता दें कि, चीन में नए साल के मौके पर ज्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को बोनस देती हैं। इस सिलसिले में यहां की एक कंपनी ने अनोखे रूप से अपने कर्मचारियों को बोनस दिया। इस दौरान कंपनी की ओर से निर्धारित जगह पर एक बड़ा सा टेबल रखा गया, जिस पर 100 युआन के नोटों का अंबार लगा दिया गया। फिर यहां के कर्मचारियों को ये कहा गया कि वे आएं और अपने हाथों में जितना चाहे उतना कैश एक बार में ले जाएं। इसके बाद उन्हें कैश को गिनना था, जिसके लिए एक निर्धारित समय दिया गया था। ये समय लॉटरी सिस्टम से तय किया जाता था। किसी को नोट गिनने के लिए 1 मिनट तो किसी को 2 मिनट का समय मिलता था। अधिकतम समय 15 मिनट निर्धारित था। यानी की जिसकी 15 मिनट की लॉटरी लग गई वह सबसे ज्यादा नोट गिनकर ले जा सकता था। इस गेम में कुछ और नियम भी तय किए गए थे। उनमें ये था कि नोट की गिनती सही-सही करनी है। अगर एक भी नोट गलत गिना तो बोनस से 1000 युआन काट लिए जाएंगे।

टेबल पर रखा कैश।

Image Source : SOCIAL MEDIA

टेबल पर रखा कैश।

कर्मचारियों की लगी जैकपॉट

नोट गिनने की इस प्रतियोगिता को चीन के हेनान प्रांत में मौजूद Kuangshan Crane Company की ओर से आयोजित किया गया था। इसके लिए कुल 20 मनी काउंटर लगाए गए थे, जिसमें 5 हजार कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। इस गेम में कंपनी ने कुल 100 मिलियन युआन का बोनस बांटा। गेम में जिस कर्मचारी का जैकपॉट लगा उसने 97,800 युआन तक के नोट गिने थे। यानि के वह अपने घर 11,27,837 रुपये कैश लेकर गया. अब इतना कैश लेजाना था इसलिए शख्स इन कैश को बोरे में डालकर घर ले गया। 

ये भी पढ़ें:

Viral Quiz: तस्वीर में दिख रही इस लाइन का मतलब बताएं, देखें कितना दिमाग चलता है आपका

Reels वाला दूल्हा; शादी की इतनी खुशी कि दूल्हे ने फेरों से लेकर हर एक रस्म का बना डाला Video

 

Source link

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts