जापान के कारोबारियों से बोले विदेश मंत्री जयशंकर

जापान की राजधानी टोक्यो की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जापानी कारोबारियों से कहा है कि वे भारत को लेकर अपनी पुरानी सोच बदलें. उन्होंने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से बड़े बदलाव आए हैं और दुनिया भर में भारत की भूमिका और भागीदारी लगातार बढ़ रही है.‘रायसीना टोक्यो 2026’ कार्यक्रम में बोलते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि 2014 के बाद से भारत में बहुत बड़े बदलाव आए हैं, इसलिए दुनिया को भारत को लेकर अपनी पुरानी सोच बदलनी चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2014 के बाद हुए सुधारों की वजह से भारत में बिजनेस करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है.

तीन दिन के जापान दौरे पर विदेश मंत्री

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री एस. जयशंकर 18 से 20 नवंबर तक जापान के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मिलकर जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिनजिरो कोइज़ुमी से मुलाकात की. चारों नेताओं ने भारत और जापान के बीच हुई चौथी ‘2+2’ (विदेश और रक्षा मंत्री स्तर की) बैठक में हिस्सा लिया.भारत और जापान के मंत्रियों ने रक्षा और आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में दो बड़े कदमों पर सहमति जताई है. जापान की सेना, जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज अब भारत की फायरिंग रेंज का इस्तेमाल कर सकेगी. इसके लिए एक शुरुआती समझौतेपर साइन हुए हैं, जिसका दोनों देशों के मंत्रियों ने स्वागत किया है.

किन क्षेत्रों पर रहा फोकस?

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी के साथ 19वीं विदेश मंत्री-स्तरीय रणनीतिक वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी भरोसे और लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर भारत-जापान के रिश्तों को और मजबूत करने और हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में शांति और खुलापन बनाए रखने का संकल्प लिया.बातचीत में आर्थिक सुरक्षा और सप्लाई चेन को मज़बूत करने पर खास जोर दिया गया, जिसमें सेमीकंडक्टर, जरूरी खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम और आधुनिक निर्माण जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर चर्चा हुई. इसके अलावा, दोनों मंत्रियों ने भारत में जापानी निवेश बढ़ाने और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर), परिवहन (मोबिलिटी) व लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और आगे ले जाने की समीक्षा भी की.
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts