एयर इंडिया ने अमेरिका में जारी ‘नेशनवाइड ग्राउंड स्टॉप’ (पूरे देश में उड़ानों पर रोक) के मद्देनजर यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि अमेरिका के हवाई अड्डों पर कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से वहां ‘नेशनवाइड ग्राउंड स्टॉप’ (पूरे देश में उड़ानों पर रोक) लागू हो गया है. इसका असर अमेरिका से आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों पर भी पड़ सकता है.एयर इंडिया की US आने-जाने वाली फ्लाइट्स में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि कम्युनिकेशन में दिक्कत के कारण फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देश भर में फ्लाइट्स पर रोक लगानी पड़ी है. एयरलाइन ने कहा कि इस रुकावट की वजह से देश भर के एयरपोर्ट से डिपार्चर पर असर पड़ा है, जिससे उसके US ऑपरेशन पर असर पड़ सकता है. उसने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर लें और उसी हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करें.
एयर इंडिया ने शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एयरलाइन ने कहा ‘अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के कारण एयर ट्रैफिक ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं, जिसकी वजह से पूरे देश में ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू है. इसके चलते अमेरिका के हवाई अड्डों से होने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं, और अमेरिका से आने-जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानों में भी रुकावट आ सकती है’.
यात्रियों को सलाह दी सलाह
पोस्ट में आगे यात्रियों को सलाह दी गई है. एयरलाइन ने कहा ‘यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ानों का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें और उसी के अनुसार हवाई अड्डे के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाएं हमारी टीमें लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे’.दरअसल अमेरिका में हवाई यातायात व्यवस्था में आई तकनीकी बाधा ने विमान सेवाओं को प्रभावित कर दिया है. देशभर के एयरपोर्ट्स पर कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के चलते ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया है. इसका असर अब भारत और अमेरिका के बीच संचालित होने वाली उड़ानों पर भी पड़ने की आशंका है.
उड़ानों के शेड्यूल पर असर
हालांकि खबर है कि, अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने चार घंटे से अधिक समय तक चले इस प्रतिबंध को अब हटा लिया है, लेकिन उड़ानों के शेड्यूल पर इसका असर अभी भी जारी रह सकता है. अमेरिकी परिवहन विभाग के अनुसार, दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) और नेटवर्क राउटर में आई तकनीकी खराबी के कारण देश के सभी 22 रीजनल एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर प्रभावित हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से चार घंटे से अधिक समय तक सभी घरेलू और प्रस्थान करने वाली उड़ानों को रोके रखने के बाद अब FAA ने यह रोक हटा ली है और उड़ानें फिर से शुरू होने लगी हैं.
फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightAware के अनुसार, इस तकनीकी खराबी की वजह से अमेरिका में करीब 10,000 उड़ानें देरी से चल रही हैं और 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ रहा है. इधर होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के पीछे किसी साइबर हमले या आतंकी साजिश के कोई संकेत नहीं मिले हैं.















