अंकुश हत्याकांड में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली.

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैयादूज पर बहन के घर आए मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो फरार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश और उसके साथी रविकांत के रूप में हुई है।

आकाश मृतक अंकुश के जीजा अरुण का भाई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश और उसके साथी रविकांत के रूप में हुई है।

आकाश मृतक अंकुश के जीजा अरुण का भाई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।11 नवंबर को बहन के घर आया था अंकुशदरअसल, 11 नवंबर को भैयादूज पर मुजफ्फरनगर निवासी अंकुश अपनी बहन मनीषा से मिलने कस्बा बनत के गांधीनगर आया था। आरोप है कि इस दौरान मनीषा का देवर आकाश उसे अपने साथ ले गया। बाद में अंकुश घायल अवस्था में बहन की ससुराल के बाहर मिला था। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।जीजा और ससुर पहले ही भेजे जा चुके जेल

इस मामले में पुलिस ने पहले ही मृतक के जीजा अरुण और उसके पिता संजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अरुण और मनीषा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद की रंजिश थी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए आकाश ने अपने साथी रविकांत के साथ मिलकर अंकुश के साथ मारपीट की थीअन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमेअपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts