बांदा। पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, अपराधी को सजा दिलाकर ही दम लेगी। कमासिन थाने के 8 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में कोर्ट ने आरोपी हीरालाल उर्फ हीरो को 4 साल के कठोर कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस सजा पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कॉन्विकशन का यही मकसद है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को जल्द से जल्द सजा मिले। इस मामले में हमारी टीम ने प्रभावी विवेचना और मजबूत पैरवी की, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।
बांदा में बच्चों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। इस सफलता के लिए विवेचना टीम, लोक अभियोजक और पैरोकार की सराहना भी की। साल 2018 में थाना कमासिन में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी हीरालाल उर्फ हीरो पुत्र रामसनेही निवासी जोरावरपुर पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप था। 8 साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आज न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुना दी। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बांदा पुलिस लगातार पुराने मामलों में सजा दिला रही है। पुलिस का साफ संदेश है अपराध करोगे, तो सजा तय है।















