शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर मन्नत पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ से जुड़े पोस्टर्स देखने को मिले. उनका ये बंगला रोशनी से जगमगा उठा.
Shah Rukh Khan Birthday: आज यानी 2 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान 61 साल के हो चुके हैं. जन्मदिन के पहले से ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. उन्हें मुबारकबाद मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी बीच शाहरुख के बंगले मन्नत पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखी है.दरअसल, शाहरुख इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ पर बिजी हैं. ऐसे में वो बर्थडे पर अपने फैंस से हर बार की तरह मुलाकात नहीं करेंगे, और न हीं वो मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को हाथों से वेव करेंगे. फैंस को इस बार भले ही SRK की झलक नहीं दिखेगी, लेकिन मन्नत ‘किंग’ के प्रोजेक्शन्स से जरूर जगमगा उठा.शाहरुख खान के फैंस को ‘किंग’ का बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. बर्थडे के मौके पर मन्नत पर स्क्रीन लगाई गई, जिसपर ‘किंग’ से जुड़े असेट दिखाए गए. अब मन्नत से जुड़ी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.















