त्योहारों पर कलरफुल कपड़े परफेक्ट फेस्टिव वाइब देते हैं. इसी तरह धनतेरस पर भी कई रंग ऐसे हैं जो शुभ माने जाते हैं. तो चलिए इस दिन के लिए देख लेते हैं अलग-अलग रंगों के सूट और साड़ी के डिजाइन
आप धनतेरस के लिए ग्रीन आउटफिट भी चुन सकती हैं. अदिति राव हैदरी की तरह सिल्वर जरी वाला ब्रोकेड फैब्रिक का शरारा सूट बनवा सकती हैं जिससे आपको काफी रिच लुक मिलेगा. इस दिन ग्रीन के साथ ही सिल्वर कलर पहनना भी अच्छा माना जाता है.
धनतेरस के दिन लाल रंग भी पहनना एक बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि इसे मां लक्ष्मी से जोड़कर देखते हैं. आप कीर्ति सुरेश जैसा लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. एक्ट्रेस ने रेड कलर की सिंपल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है और साथ में ग्रीन ब्लाउज पेयर किया है. चोकर, स्टड, कंगन, और सिंपल हेर स्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.
धनतेरस के लिए आप श्वेता तिवारी की तरह पिंक कलर की बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं. ये भी एक फेस्टिव परफेक्ट कलर हैं. एक्ट्रेस की साड़ी पर गोल्डन जरी की डिटेलिंग की गई है. पूरे बॉटम पर फूल-पत्तियों के पैटर्न से जाल क्रिएट किया गया है तो वहीं पल्लू और बॉर्डर पर बारीक डिटेलिंग है.















