छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक.

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित श्री अरविंद इंटर कॉलेज पुरा में SHE Education Program के तहत छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडवोकेट एवं समाजसेवी मिस आराध्या ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में घबराने के बजाय स्वयं को सुरक्षित रखना, घटना की जानकारी परिजनों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी सहायता लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का शोषण या उत्पीड़न सहन करना आवश्यक नहीं है। छात्राओं को अपनी बात खुलकर रखने और गलत घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याएं साझा करते हुए कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने समाधान बताया। प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कपिल देव, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र कुमार, महिला स्टाफ सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मविश्वासी और सक्षम बनाना रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts