चीन ने नागरिकों को क्यों दी चेतावनी?

चीन ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान या किसी अन्य देश की लड़कियों से शादी करने को लेकर चेतावनी दी है. चीन के मुताबिक, ऐसा करने पर उन्हें वित्तीय और कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है, जब चीनी पुरुषों और पाकिस्तानी महिलाओं के बीच शादी का चलन बढ़ रहा है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चीन के स्थानीय प्रांत शिंटियन काउंटी की पुलिस ने यह चेतावनी जारी की है.पुलिस ने अपनी चेतावनी में कहा- हाल के दिनों में ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जहां चीन के नागरिक पाकिस्तान या किसी अन्य दूसरे देश की लड़कियों से शादी कर रहे हैं. इन रिश्तों में वास्तविक भावनात्मक आधार की कमी होती है और इससे वित्तीय बर्बादी या कानूनी परेशानी हो सकती है.

पुलिस की चेतावनी में क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सरकार के निर्देश के बाद अंतरराष्ट्रीय विवाह को लेकर प्रांत स्तर पर चेतावनी जारी की जा रही है. इसी कड़ी में शिंटियन काउंटी प्रांत की पुलिस ने भी चेतावनी जारी की है. इससे पहले हेनान प्रांत में पुलिस ने आम नागरिकों को चेतावनी दी थी.

चेतावनी में 3 मुख्य बातों का जिक्र है-

1. अवैध शादी के बारे में अगर पुलिस को जानकारी मिलती है तो धोखाधड़ी का केस हो सकता है.

2. अगर महिला या लड़की बाहर से आती है तो आव्रजन का मुकदमा हो सकता है.

3. शादी के बाद बच्चे को हिरासत में रखा जा सकता है. चीन में लाभ के लिए अंततराष्ट्रीय शादी पर मनाही है.

पुलिस की यह चेतावनी अहम क्यों?

चीन सांख्यिकी विभाग के मुताबिक साल 2018 में 120 पाकिस्तानी लड़कियों ने चीन के लड़कों से शादी की. 2020 में यह संख्या बढ़कर 600 के पार पहुंच गई. इसके बाद चीन की सरकार ने पाकिस्तानी लड़कियों से शादी को लेकर डेटा जारी करना बंद कर दिया.इसी साल मई में पाकिस्तान से एक चीनी युवक को गिरफ्तार किया गया था. उस पर आरोप था कि वो एक पाकिस्तानी लड़की को ट्रैप में फंसाकर चीन ले जाना चाहता था. उससे शादी करना चाहता था.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts