घर के बाहर बैठे युवक पर सुअर का हमला.

बांदा। थाना जसपुरा के बरेहटा गांव के मजरा शिवरामपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आदमखोर सुअर ने घर के बाहर बैठे युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गांव में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि शिवरामपुर निवासी अशोक अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी झाड़ियों से निकले एक विशाल और आक्रामक सुअर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सुअर ने अशोक को दांतों से बुरी तरह चीर-फाड़ दिया। जब तक परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े, तब तक सुअर युवक को गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला।

आनन-फानन में परिजन खून से लथपथ अशोक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा लेकर भागे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख तुरंत जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे शिवरामपुर में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। गांव में आवारा और खूंखार सुअरों का झुंड घूम रहा है जो आए दिन बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग सोया हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में घूम रहे इन खूनी सुअरों को जल्द पकड़ा जाए, नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts