ग्लेन फिलिप्स को जाल में कैसा फंसाया? आकाश दीप ने किया खुलासा.

आकाश दीप ने बताया कि कैसे उन्होंने प्लान करके ग्लेन फिलिप्स को आउट किया, जो शतक लगा चुके थे. ये विकेट इसलिए भी खास था, क्योंकि इससे वो जोड़ी टूट गई जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनते जा रहा था. फिलिप्स ने हेनरी निकोल्स के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की. टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए आकाश ने हेड कोच गौतम गंभीर से मिले सपोर्ट के बारे में भी बताया.

न्यूजीलैंड ने 70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद आए ग्लेन फिलिप्स ने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला. आकाश दीप ने शानदार गेंद पर फिलिप्स को बोल्ड किया. इस विकेट को लेकर उन्होंने कहा, “मैंने अतिरिक्त जोर लगाया ताकि गेंद ज्यादा हरकत करे. मैं क्रीज के काफी बाहर से गेंदबाजी करने गया ताकि बल्लेबाज खेल में बना रहे और उसके दिमाग के साथ खेल सकूं.आकाश ने आगे कहा, “बतौर तेज गेंदबाज काफी मुश्किल होता है बैक इंजरी होना और फिर वापसी करना. मेरे साथ एक चीज अच्छी थी कि हमारे जो कोच हैं जीजी (गौतम गंभीर) सर, वो उस टाइम पर भी मुझसे अपडेट ले रहे थे ‘कैसा चल रहा है रिहैब तेरा, क्या चल रहा है, और स्ट्रांग होकर आना है.’ तो ये मेरे साथ अच्छी चीज हुई. इंजरी के टाइम पर मैंने अपने खेल पर काम किया. मैं करीब डेढ़ साल बाद खेल रहा हूं, लेकिन फील नहीं हुआ कि इतने गैप के बाद खेल रहा हूं.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. जायसवाल ने 89 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 85 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए. केएल राहुल 52 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल के साथ नाबाद हैं, जो तीसरे दिन भारतीय पारी को 159/1 से आगे बढ़ाएंगे.पहली पारी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. आकाश दीप ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट चटकाए. 1 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला. वॉशिंगटन सुंदर कोई विकेट नहीं ले पाए.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts