काली देवी समिति ने कराया विशाल भंडारा.

बांदा। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शहर की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र श्री काली देवी मंदिर एक बार फिर भक्ति और सेवा का गवाह बना। काली देवी मंदिर नवयुवक शाखा बाल समिति द्वारा यहाँ भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। नवरात्र के पावन दिनों में मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई थी। माता के दर्शन के बाद जैसे ही भंडारे का प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जय माता दी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। समिति के सेवादार सुबह से देर रात तक नंगे पैर, हाथों में बाल्टियाँ लिए आओ भक्तों प्रसाद पाओ की सेवा में लगे रहे। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, खीर, बूंदी, जल का प्रसाद बड़ी श्रद्धा से वितरित किया गया। हजारों की संख्या में आए भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और समिति की इस सेवा भावना की दिल खोलकर सराहना की।

इस पूरे भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री काली देवी मंदिर नवयुवक शाखा बाल समिति के ऊर्जावान युवाओं का प्रमुख योगदान रहा। आयोजकों ने दिन-रात एक कर भंडारे को ऐतिहासिक बना दिया। इस पुनीत कार्य में प्रमुख रूप से मोंटी साहू, भोलू शिवहरे, केके गुप्ता, वीरेन्द्र शिवहरे, राजकुमार चौरसिया, अंकुर शिवहरे, रामसेवक चौरसिया, अजय शिवहरे, कालीचरण और पंकज यादव,इरफान सभासद का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।समिति के सदस्यों ने बताया कि माँ काली की कृपा और सभी नगरवासियों के सहयोग से हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र पर भंडारे का आयोजन किया गया है। मकसद सिर्फ भंडारा नहीं, बल्कि युवाओं में धर्म, सेवा और एकता की भावना को जगाना है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्र में माँ काली के दरबार में सच्चे मन से की गई सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts