कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, एसपी अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर और शेरगढ़ घाट का किया निरीक्षण,

औरैया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों और स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने मंगलवार को देवकली मंदिर और शेरगढ़ घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

एसपी ने देवकली मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद शेरगढ़ घाट पहुंचकर स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, अयाना थाना क्षेत्र के सेंगनपुर गांव में काली माता मंदिर के पास आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ अयाना थानाध्यक्ष संजय कुमार राय ने फीता काटकर किया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। एसपी अभिषेक भारती ने मेले का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों, स्नान घाटों और मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts