आगरा के ताज व्यू होटल में धूमधाम से हुई केक मिक्सिंग सेरेमनी

आगरा। सर्दियों के मौसम और क्रिसमस के स्वागत की तैयारियों के बीच आगरा के ताज व्यू होटल में पारंपरिक केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर होटल के स्टाफ और मेहमानों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार के ड्राई फ्रूट्स, मेवे और खुशबूदार मसालों को मिलाकर केक मिक्सिंग की पारंपरिक रस्म निभाई गई। पूरे आयोजन में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

होटल परिसर को आकर्षक अंदाज में सजाया गया। इस आयोजन ने मेहमानों को त्योहारों के मौसम का खास अनुभव कराया। इस दौरान होटल जनरल मैनेजर शांतनु घोष और सेल्स मैनेजर देव चौधरी ने बताया कि ये क्रिस्मस और न्यू ईयर का आगाज़ है। वहीं शुभम स्वरूप भी मौके पर मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts