आउटसोर्स कर्मियों को अब सीधे खाते में मिलेगा मानदेय

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, लोगो का अनावरण और आउटसोर्स कर्मियों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के मानेकशॉ सभागार में किया गया। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल सहित जनपद के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी कार्यक्रम से जुड़े।

कपिल देव अग्रवाल ने UPCOS के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास और कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां सेवाएं दे रहे हैं। अब आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में कंपनियों द्वारा कटौती की शिकायतों पर रोक लगेगी और मानदेय की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इससे कर्मचारियों को उनके श्रम की पूरी धनराशि प्राप्त हो सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल संजय राठी, मीरापुर विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ पाल, ब्लॉक प्रमुख सदर अमित चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद के 10 सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट वितरित की गई। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। अंत में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts