अब 25 की उम्र में भी हो सकता है डायबिटीज का खतरा,

डायबिटीज अचानक 40 की उम्र के बाद नहीं होती, बल्कि इसकी शुरुआत कई साल पहले से हो सकती है. 25 से 35 साल की उम्र के बीच हमारी खान-पान की आदतें, फिजिकल एक्टिविटी और लाइफस्टाइल आगे चलकर डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती हैं. इसलिए अगर आप 40 की उम्र से पहले अपनी डाइट और दिनचर्या में सुधार कर लेते हैं, तो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं.डॉक्टर मनीष अरोड़ा (डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली) से खास बातचीत की. एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रीडायबिटीज हैं तो कुछ चीजों को करके इस बीमारी से बचने की कोशिश की जा सकती है. चलिए आपको बताते हैं.

कुछ सफेद चीजों से दूरी

चावल, मैदा और ब्रेड लोगों के रूटीन का हिस्सा हैं. इन सफेद चीजों की जगह साबुत अनाज खाएं. चावल खाने का शौक है तो ब्राउन राइस को डाइट का हिस्सा बनाएं. गेहूं के आटे में दूसरे अनाज को मिलाना बेस्ट रहता है. हर खाने में प्रोटीन जरूर लें, जैसे दाल, चना, पनीर, दही, अंडे और स्प्राउट्स. रोजाना सलाद, हरी सब्जियां और अमरूद, पपीता, सेब जैसे फल खाएं. कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाई और बेकरी प्रोडक्ट्स में मौजूद एक्स्ट्रा शुगर से बचें.

खाने की मात्रा पर रखें ध्यान

अपनी प्लेट का आधा हिस्सा सलाद और सब्जियों से भरें, एक चौथाई में प्रोटीन और बाकी हिस्से में रोटी या चावल रखें. धीरे-धीरे खाएं और पेट भरने का संकेत समझें. मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना खाने से बचें.

खाने का सही तरीका अपनाएं

खाना खाते समय पहले सलाद और सब्जियां, फिर दाल या पनीर जैसे प्रोटीन और आखिर में रोटी या चावल खाएं. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है. फलों का जूस पीने के बजाय पूरा फल खाएं.

40 से पहले कराएं जरूरी जांच

फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर और वजन की नियमित जांच कराएं. अगर परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री है या वजन और पेट की चर्बी बढ़ रही है, तो डॉक्टर की सलाह से पहले ही स्क्रीनिंग शुरू करें. डायबिटीज से बचाव की शुरुआत 40 के बाद नहीं, बल्कि आज से होनी चाहिए. छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में आपकी सेहत को बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं.

खाने का समय तय करें

नाश्ता, दोपहर और रात का खाना रोज लगभग एक ही समय पर करें. रात का खाना सोने से 2-3 घंटे पहले खाएं. हर मुख्य भोजन के बाद 10 मिनट की वॉक भी जरूर करें.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts