कर्ज से परेशान युवक फांसी पर झूला, मौत

बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में बैंक के कर्ज से परेशान एक42 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव निवासी देवनारायण पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ उम्र 42 वर्ष यह आज मंगलवार की सुबह बैंक के कर्ज से परेशान होकर अपने कच्चे मकान की दीवाल में लगी खूंटी में गमछा बांध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब सुबह परिजनों ने देखा तो तुरंत फांसी के फंदे से निकलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजन बाला प्रसाद ने बताया की करीब 20 बीघे जमीन का काश्तकार था। करीब 6 लाख रुपए का आर्यावर्त बैंक भदेहदू से कर्ज था बेंगलुरु में मजदूरी का काम भी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही गांव आया था, जिससे परेशान रहता था जिसको लेकर आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत के द्वारा बताया गया की फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री थी, इस घटना को देखते हुए मृतक की मां सोना देवी, पत्नी सुधा देवी सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts