भास्कर न्यूज़ उतर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना। ब्लाक क्षेत्र के गांव सफीपुर में नसीम कुरैशी के फार्म हाउस पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमें छायादार पेड़ लगाए गये। इस मौके पर पत्रकार नसीम कुरैशी ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया कि वृक्षों को लगाने के साथ साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। वन विभाग बुढाना के क्षेत्रीय सहायक हुसैन अहमद ने कहा कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा। यहां पर मुख्य रुप से रामपाल कश्यप, उम्रदराज, चांद कस्सार, उवैश, शिवा कश्यप और शाहनूर आदि लोग उपस्थित रहे।















