सोते समय सुनसान घर में युवक की हत्या,

बांदा । चिल्ला थाना क्षेत्र के डिंघवट गांव निवासी धर्मेंद्र निषाद पुत्र कल्लू निषाद उम्र 22 वर्ष कि रात्रि सोते समय हत्या कर दी गई। मृतक धर्मेंद्र निषाद का परिवार बांदा में रहता है। घटना के समय धर्मेंद्र अपने घर में अकेला था। धर्मेंद्र की मां गायत्री घटना के समय घर से बाहर दूसरे गांव दवाई खाने गई थी ।मृतक धर्मेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा एवं भूमिहीन है। ज्यादातर मजदूरी का काम करता है ,रिश्ते में चाचा का लड़का लगने वाले शैलेंद्र निषाद ने बताया की धर्मेंद्र की किसी से भी बुराई भलाई नहीं थी। छोटा भाई महेंद्र निषाद कर्नाटक में मजदूरी का काम करता है ।मृतक शैलेंद्र भी गांव घर में जहां कहीं काम लग जाता था। मजदूरी करता था एवं अविवाहित था।मृतक धर्मेंद्र के पिता कल्लू की 15 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी घर में मां गायत्री तथा मृतक धर्मेंद्र ही रहते थे। शनिवार के दिन मृतक की मां गायत्री पैरालाइज की दवा खाने के लिए पलटू पुरवा गांव गई हुई थी।क्योंकि पैरालाइज की दवा रविवार के दिन ही खिलाई जाती थी।इसलिए वह एक दिन पहले ही दवा खाने गई थी। इस घटना को सबसे पहले पड़ोस के ही राजेश निषाद ने देखा जिनके द्वारा गांव वालो को इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई थी। वहीं पुलिस को जानकारी होते ही मौके में जसपुरा थाना पैलानी थाना चिल्ला थाना पुलिस सहित अन्य थाने की पुलिस पहुंची। चिल्ला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस अधीक्षक पलास बंसल के द्वारा हत्या के खुलासे के लिए चार टीमो का गठन किया गया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts